Posts

शिव चालीसा ॥ दोहा ॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ ॥ चौपाई ॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥ मैना मातु की हवे दुलारी। वाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नंदी गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न कहाऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥ आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥ किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥ वेद नाम महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भए विहाला॥ कीन्ही द...
मारिया विर्थ के ब्लॉग  भारत एक हिन्दू राष्ट्र... क्यों नहीं? पर आधारित।  अंग्रेजी का हिंदी अनुवाद मुझे आश्चर्य होता है कि कौन किसको प्रभावित करता है: भारतीय मुख्यधारा पत्रकार करते हैं विदेशी पत्रकारों को या फिर विदेशी पत्रकार करते हैं भारतीय पत्रकारों को, क्योकि दोनों के ही विचार बिलकुल समान हैं. या फिर मीडिया हाउस के उच्च पदों से कोई आदेश है कि किसको बचाना है और किसको भला बुरा कहना है. सीधी साफ़ सी बात है, हिन्दुओं को बुरा कहा जा सकता है. मैंने हाल ही में विदेशी बड़े समाचार पत्रों जैसे कि "the New York टाइम्स" के लेख पढ़े योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बारे में . जैसा कि २०१४ के जनरल इलेक्शन के समय पर हुआ था, जब मोदी की जीत सुनिश्चित लग रही थी, सारा मीडिया उत्पाती हो गया था. मुख्य बात ये थी कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरकार अपना असली कट्टरवादी हिन्दू चेहरा दिखा ही दिया जोकि भारत को एक हिन्दू राष्ट्र बनाने पर तुला हुआ है जहाँ कि अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं होगी. सारे लेख झूट को बढ़ावा देते हुए गलत निष्कर्ष निकाल रहे...