मारिया विर्थ के ब्लॉग भारत एक हिन्दू राष्ट्र... क्यों नहीं? पर आधारित। अंग्रेजी का हिंदी अनुवाद मुझे आश्चर्य होता है कि कौन किसको प्रभावित करता है: भारतीय मुख्यधारा पत्रकार करते हैं विदेशी पत्रकारों को या फिर विदेशी पत्रकार करते हैं भारतीय पत्रकारों को, क्योकि दोनों के ही विचार बिलकुल समान हैं. या फिर मीडिया हाउस के उच्च पदों से कोई आदेश है कि किसको बचाना है और किसको भला बुरा कहना है. सीधी साफ़ सी बात है, हिन्दुओं को बुरा कहा जा सकता है. मैंने हाल ही में विदेशी बड़े समाचार पत्रों जैसे कि "the New York टाइम्स" के लेख पढ़े योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बारे में . जैसा कि २०१४ के जनरल इलेक्शन के समय पर हुआ था, जब मोदी की जीत सुनिश्चित लग रही थी, सारा मीडिया उत्पाती हो गया था. मुख्य बात ये थी कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरकार अपना असली कट्टरवादी हिन्दू चेहरा दिखा ही दिया जोकि भारत को एक हिन्दू राष्ट्र बनाने पर तुला हुआ है जहाँ कि अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं होगी. सारे लेख झूट को बढ़ावा देते हुए गलत निष्कर्ष निकाल रहे...
Posts
Showing posts from May, 2017